छात्राओं को क्लासरूम में अश्लील वीडियो दिखाने को लेकर पंजाब में गिरफ्तार हुआ शिक्षक
फगवाड़ा (पंजाब) में एक स्कूल के क्लासरूम में छठी कक्षा की छात्राओं को एलसीडी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो दिखाने और अश्लील हरकत करने के आरोप में राजीव शर्मा नामक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी गोबिंदपुरा मोहल्ला के राजकीय माध्यमिक स्मार्ट स्कूल में शिक्षक है और एक छात्रा के पिता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।