यूपी में छात्राओं द्वारा सीएम को खून से पत्र लिखने के बाद छेड़छाड़ का आरोपी प्रिंसिपल हुआ अरेस्ट
पुलिस ने बताया है कि गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के एक स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले छात्राओं ने अपने खून से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बताया था, "प्रिंसिपल रोज़ किसी-न-किसी लड़की को ऑफिस में बुलाकर छेड़ता है...बाबाजी (मुख्यमंत्री) हम सब भी आपकी ही बेटियां हैं। हमें न्याय दीजिए।"