छात्रों को क्यों अनसुना कर रही सरकार?: एनईईटी यूजी में धांधली को लेकर प्रियंका गांधी
एनईईटी यूजी-2024 में धांधली के आरोपों के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है, "सरकार लाखों छात्रों की आवाज़ को अनसुना क्यों कर रही है?" उन्होंने कहा, "छात्र-छात्राओं को...जवाब चाहिए। क्या शिकायतों के निस्तारण की ज़िम्मेदारी सरकार की नहीं है?" प्रियंका ने कहा, "परिणाम आने के बाद देशभर में...कई बच्चों के आत्महत्या की खबरें हैं...ये झकझोरने वाला है।"