छात्रों को भारतीय इतिहास का सही संस्करण 26 जनवरी से पढ़ाया जाएगा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों को 26 जनवरी, 2023 से भारतीय इतिहास का सही संस्करण पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किताबें नई रचनाओं के साथ दोबारा प्रकाशित की जाएंगी जिससे भारत के बारे में अधिक स्पष्टता मिलेगी। बकौल प्रधान, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा को प्राथमिकता दी गई है।