छात्रों ने बैलों का बोझ कम करने के लिए बैलगाड़ी पर लगाया रोलिंग सपोर्ट, सामने आई तस्वीर
सांगली (महाराष्ट्र) के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने बैलगाड़ी में इस्तेमाल होने वाले बैलों का बोझ कम करने के लिए रोलिंग सपोर्ट विकसित किया है। यह रोलिंग सपोर्ट दो बैलों के बीच में लगाया जाता है और छात्रों ने इसके पेटेंट के लिए आवेदन किया है। आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने इस रोलिंग सपोर्ट की तस्वीर शेयर की है।