छात्रों से सीबीएसई परीक्षा की रजिस्ट्रेशन फीस मांगने वाली वेबसाइट को सरकार ने बताया फर्ज़ी
केंद्र सरकार ने छात्रों से सीबीएसई परीक्षा की रजिस्ट्रेशन फीस मांगने वाली एक वेबसाइट को फर्ज़ी बताया है। पीआईबी ने फर्ज़ी वेबसाइट की तस्वीर शेयर कर कहा, "छात्रों से बोर्ड परीक्षा के लिए https://cbsegovt.com नाम की फर्ज़ी वेबसाइट पर फीस मांगी जा रही है।" बकौल पीआईबी, यह वेबसाइट सीबीएसई से नहीं जुड़ी है और सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट http://cbse.gov.in है।