छापे में ₹7 करोड़ की संपत्ति मिलने के बाद एमपी में ₹30,000 की सैलरी वाली इंजीनियर हुई बर्खास्त
भोपाल (एमपी) पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने संविदा सहायक इंजीनियर हेमा मीणा के ठिकानों पर लोकायुक्त टीम की छापेमारी में ₹7 करोड़ से अधिक की संपत्ति की जानकारी मिलने के बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, छापेमारी ₹30,000 की सैलरी वाली मीणा के घर पर ₹30 लाख का टीवी और फार्म हाउस में 70-80 गाय मिली थीं।