छावला गैंगरेप केस के दोषियों की रिहाई के एससी के आदेश को चुनौती देगी दिल्ली सरकार: खबर
पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि दिल्ली सरकार 2012 के छावला गैंगरेप-हत्या मामले के 3 दोषियों की रिहाई के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करेगी। अधिकारियों के मुताबिक, उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने इसकी मंज़ूरी दे दी है। वहीं, केस लड़ने के लिए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की नियुक्ति को भी मंज़ूरी मिली है।