'छावा' के सेट पर ऐक्शन सीन की शूटिंग के दौरान विक्की कौशल को लगी चोट: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म 'छावा' के सेट पर एक ऐक्शन सीन की शूटिंग करने के दौरान चोटिल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें विक्की बाएं हाथ में आर्म स्लिंग पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, रिकवरी के बाद वह दोबारा फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।