छिपने की कोशिश कर रहा था: 'ये जवानी है...' में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करने को लेकर आयुष
ऐक्टर आयुष शर्मा ने बताया है कि वह फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के गाने 'दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड' में बैकग्राउंड डांसर थे। उन्होंने कहा, "मैं (शूटिंग के दौरान) पीछे छिपने की कोशिश कर रहा था ताकि कैमरे में ना आ जाऊं लेकिन वे लोग मुझे आगे बुला रहे थे।" फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' 31 मई 2013 को रिलीज़ हुई थी।