छुट्टियों पर जाने पर मुझे ट्रोल किया गया, लोगों ने कहा 'मैं सलमान का पैसा उड़ा रहा': आयुष शर्मा
अभिनेता आयुष शर्मा ने 'बॉम्बे टाइम्स' को बताया है, "ट्रोल्स ने कहा कि मैंने अर्पिता से शादी पैसों और ऐक्टर बनने के लिए की।" उन्होंने बताया, "जब मैं छुट्टियों पर गया तो ट्रोल कहने लगे कि 'मैं सलमान का पैसा उड़ा रहा हूं', ये भी अफवाहें उड़ीं कि सलमान ने हमारी शादी में मुझे रोल्स-रॉयस दी...लेकिन रोल्स-रॉयस है कहां?"