छेड़छाड़ के आरोपी ने जेल से निकलते ही यूपी में पीड़िता को दी धमकी, कहा- तेज़ाब फेंक दूंगा
उत्तर प्रदेश के कानपुर में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में जेल गए एक शख्स ने ज़मानत पर छूटने के बाद पीड़िता को कॉलेज जाकर कथित तौर पर धमकी दी। बकौल रिपोर्ट, आरोपी ने छात्रा को ‘निकाह नहीं करने पर चेहरे पर तेज़ाब फेंकने’ की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर फिर से जेल भेज दिया है।