छेड़छाड़ के आरोपी ने यूपी में ज़मानत पर जेल से बाहर आकर की पीड़िता के पिता की हत्या
पुलिस के अनुसार, हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) में एक छेड़छाड़ मामले के आरोपी ने ज़मानत पर जेल से बाहर आने के बाद पीड़िता के पिता की सोमवार को कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित परिवार के मुताबिक, छेड़छाड़ के आरोपी व 3 अन्य ने पहले पीड़िता के पिता को पीटा था और फिर उन्हें गोली मारी गई थी।