छेत्री ने भारत के लिए गोल करने के बाद जश्न के दौरान पत्नी के गर्भवती होने का किया एलान

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने वानुअतु के खिलाफ भारत के मैच के 81वें मिनट में अपना 86वां अंतर्राष्ट्रीय गोल किया और जश्न के दौरान अपनी पत्नी सोनम भट्टाचार्जी के गर्भवती होने का एलान किया। छेत्री ने टीशर्ट के अंदर गेंद डाल ली और सोनम को फ्लाइंग किस दिया। छेत्री ने कहा, "यह...हमारे बच्चे के लिए है।"

Load More