'छैय्या छैय्या' गाना रिजेक्ट कर दिया था, तब लगातार ऐसे ही ऑफर मिल रहे थे: रवीना टंडन
अभिनेत्री रवीना टंडन ने 'बॉलीवुड बबल' से कहा है कि उन्होंने 'छैय्या छैय्या' गाना रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने कहा, "उन दिनों तुरंत स्टीरियोटाइप हो जाते थे। मैंने 'शहर की लड़की' गाना किया था और केवल आइटम सॉन्ग के ऑफर ही मिल रहे थे।" बकौल रवीना, माना जाने लगा था कि वह जिस फिल्म में होंगी उसमें सुपरहिट गाने होंगे।