छोटा राजन के साथ मर्डर केस में आरोपी है पुणे पोर्शा हादसे के नाबालिग आरोपी का दादा
पुणे पोर्शा हादसे के 17-वर्षीय आरोपी के दादा एसके अग्रवाल 2009 में हुई शिवसेना नेता अजय भोंसले की हत्या के केस में गैंगस्टर छोटा राजन के साथ आरोपी हैं। अग्रवाल ने अपने भाई के साथ संपत्ति विवाद के संबंध में कथित तौर पर राजन के साथ मिलकर अपने भाई के करीबी भोंसले की हत्या की साज़िश रची थी।