छोटू भैया को बैट-बॉल खेलना चाहिए: पंत के 'मेरा पीछा छोड़ो बहन' कहने के बाद उर्वशी रौतेला
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के 'मेरा पीछा छोड़ो बहन, झूठ की भी हद होती है' बयान के बाद ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने प्रतिक्रिया दी है। उर्वशी ने ट्वीट किया है, "छोटू भैया को बैट-बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम होऊं विद यंग किड्डो डार्लिंग तेरे लिए…रक्षाबंधन मुबारक हो आरपी छोटू भैया।"