छोटे ऐक्टर्स को इग्नोर करते हैं भंसाली, मुझसे बात तक नहीं की: 'हीरामंडी' फेम जेसन शाह
वेब सीरीज़ 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' में ब्रिटिश अफसर का किरदार निभाने वाले जेसन शाह ने एक इंटरव्यू में कहा है कि सीरीज़ के निर्देशक संजय लीला भंसाली छोटे ऐक्टर्स को इग्नोर करते हैं। जेसन शाह ने कहा, "पहली मुलाकात में उन्होंने (भंसाली) मुझसे सीधे मुंह बात तक नहीं की...सीरीज़ के सेट पर डर का माहौल होता था।"