छोटे कमरे में रहते थे, सिर्फ मैगी खाते थे: लद्दाख में '3 इडियट्स' के शूट को लेकर ओमी
अभिनेता ओमी वैद्य ने लद्दाख के एक गांव में फिल्म '3 इडियट्स' की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए बताया है कि वे सभी एक बड़े घर के छोटे-छोटे कमरों में रहते थे। उन्होंने बताया कि वे सिर्फ मैगी खाते थे क्योंकि खाने के लिए कुछ और नहीं था। उन्होंने बताया, "हमें दिन में एक घंटे बिजली मिलती थी।"