छोटे का नंबर बड़े के बाद आता है: मान की शादी पर पत्रकार के 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' ट्वीट पर राघव
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की गुरुवार को होने वाली शादी की खबर को शेयर करते हुए पत्रकार मान अमन सिंह चीना ने लिखा, "लोगों को लगा था कि राघव चड्ढा 'आप' में मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं :)।" वहीं, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद राघव ने लिखा, "छोटे का नंबर बड़े के बाद ही आता है😊।"