छोटे बालों के कारण मुझे पुलिस की भूमिकाएं और नेगेटिव किरदार ऑफर हुए थे: मंदिरा बेदी
ऐक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने बताया है कि उनके छोटे बालों के कारण उन्हें 'कम-से-कम 10 पुलिस की भूमिकाएं' और 'कम-से-कम 5-6 नेगेटिव किरदार' ऑफर हुए। बकौल मंदिरा, "अब लोग मुझे मज़बूत आधुनिक महिलाओं के किरदार के लिए कास्ट करते हैं इसलिए छोटे बालों के कई मतलब होते हैं। मुझे ऐसे बाल पसंद हैं...जब तक मैं चाहूं इसे ऐसे ही रखूंगी।"