ज़िंदा मछली गले में फंसने से तमिलनाडु में शख्स की हुई मौत

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू ज़िले में ज़िंदा मछली गले में फंसने से एक 28-वर्षीय शख्स की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मछलियां पकड़ते समय शख्स एक ज़िंदा मछली को मुंह में दबाकर दूसरी मछली पकड़ने की कोशिश कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुंह में दबाई ज़िंदा मछली छटपटाकर शख्स के गले में चली गई थी।

Load More