ज़िंदगी में कभी होटल या कैब बुक नहीं की, फीस को लेकर भी मोलभाव नहीं कर सकता: दिलजीत दोसांझ
गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने बताया है कि उन्होंने ज़िंदगी में कभी होटल, कैब या फ्लाइट बुक नहीं की। उन्होंने कहा, "बचपन में भगवान से मांगता था कि मुझे मशहूर होना है...मुझे लगा कि म्यूज़िक ही मेरे सपने पूरे करने का ज़रिया है। मैं फाइनेंस ठीक से नहीं समझता।" उन्होंने आगे कहा, "अपनी फीस को लेकर भी मोलभाव नहीं कर सकता।"