जो 4,000 किमी दूर बैठकर सीज़फायर करवाता हो, उस देश का भगवान ही मालिक है: पप्पू यादव
पूर्णिया (बिहार) से सांसद पप्पू यादव ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीज़फायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को लेकर कहा है, "जिस देश में ट्वीट पर पंचायत होती हो और 4,000 किलोमीटर दूर बैठकर सीज़फायर करवाता हो, उस देश का भगवान ही मालिक है।" उन्होंने कहा, "जो दूसरों की कृपा पर चुनाव जीता हो, वह हमारा भाग्य विधाता बन रहा है।"