ज़ीका वायरस के मामलों के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए जारी की एडवाइज़री

महाराष्ट्र में ज़ीका वायरस के मामलों के मद्देनज़र केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों के लिए एडवाइज़री जारी की है। केंद्र ने राज्यों से ज़ीका वायरस की लगातार निगरानी के लिए मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच करने को कहा। आमतौर पर इस संक्रमण के लक्षण मामूली होते हैं लेकिन यह गर्भावस्था के दौरान गंभीर जन्मजात दिक्कतें दे सकता है।

Load More