जांच के लिए तैयार: एग्ज़िट पोल के ज़रिए शेयर बाज़ार में 'हेरफेर' पर ऐक्सिस माय इंडिया
ऐक्सिस माय इंडिया के सीईओ प्रदीप गुप्ता ने शेयर बाज़ार में कथित हेरफेर के लिए एग्ज़िट पोल के इस्तेमाल पर विपक्ष की आलोचनाओं के बीच कहा है कि वह इसे लेकर हर तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "हमारा शेयर बाज़ार से कोई लेना-देना नहीं है। एग्ज़िट पोल पर प्रतिबंध से फायदा नहीं होगा।"