जो चीज़ आपको खुशी दे वो करनी चाहिए: बढ़ती उम्र में डांस करने को लेकर ट्रोल होने पर ऐक्ट्रेस माधुरी
बढ़ती उम्र व डांस करने को लेकर ट्रोल करने वालों को अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने करारा जवाब दिया है। माधुरी ने कहा, "वक्त के साथ शरीर और चेहरे में बदलाव आना पूरी तरह स्वाभाविक है लेकिन हमें लोगों के नज़रिए के हिसाब से अपनी ज़िंदगी नहीं जीनी चाहिए...इसलिए इंसान को वही करना चाहिए जिससे उसे सच्ची खुशी मिलती है।"