जो चीज़ें मेरे साथ हुई हैं मैंने उन्हें ही गानों में लिखा: राइटर व कंपोज़र जानी
सॉन्ग राइटर व कंपोज़र जानी ने एक पॉडकास्ट में 'सैड सॉन्ग' लिखने को लेकर बताया है, "मैंने अपने गानों में वही चीज़ें लिखी हैं जो मेरे साथ हुईं।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने अपने गानों में हकीकत लिखी है इसलिए लोग इन्हें अपने साथ रिलेट कर रहे हैं।" बकौल जानी, बहुत ज़्यादा फिक्शनरी चीज़ें लिखने से लोग रिलेट नहीं कर पाते।