जो चीज़ टूटी ही नहीं उसे ठीक क्यों किया जाए: कोहली को नंबर 3 पर उतारने की मांग पर अश्विन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में विराट कोहली को नंबर 3 पर उतारने की मांग के संदर्भ में रविचंद्रन अश्विन ने कहा है, "हर कोई कह रहा है कि शिवम दुबे को बाहर कर यशस्वी जायसवाल से ओपनिंग करानी चाहिए।" उन्होंने कहा, "जो चीज़ टूटी ही नहीं है उसे ठीक क्यों किया जाए?"