जेंडर विवाद के बीच बॉक्सिंग में ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद रो पड़ीं लिन यू टिंग
जेंडर को लेकर विवादों के बीच चीनी ताइपे की मुक्केबाज़ लिन यू टिंग पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद रो पड़ीं। गौरतलब है कि लिन और अल्जीरियाई मुक्केबाज़ ईमान खलीफ पिछले साल लिंग पात्रता परीक्षण में फेल हो गई थीं। ईमान ने महिलाओं के 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।