ज़ेप्टो, ब्लिंकिट व इंस्टामार्ट से सामान मंगाना हुआ महंगा, जोड़े गए नए शुल्क
क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म ज़ेप्टो, ब्लिंकिट और इंस्टामार्ट ने हाल ही में सामानों के डिलीवरी चार्ज पर कई नए शुल्क जोड़े हैं। इनमें बास्केट साइज़ लेवी, छोटे ऑर्डर पर सरचार्ज और मॉनसून का अतिरिक्त शुल्क शामिल है। ज़ेप्टो पर ₹175 से कम के ऑर्डर पर हैंडलिंग चार्ज लगेगा जबकि इंस्टामार्ट ने न्यूनतम ऑर्डर मूल्य ₹99 तय किया है।