ज़ेप्टो को अपने IPO के लिए SEBI से मिली सैद्धांतिक मंज़ूरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, क्विक कॉमर्स कंपनी ज़ेप्टो को अपने आईपीओ के लिए SEBI से सैद्धांतिक मंज़ूरी मिल गई है। कंपनी नए शेयर्स और ऑफर-फॉर-सेल के ज़रिए लगभग ₹11,000 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। गौरतलब है कि ज़ेप्टो को अब भी SEBI की अंतिम मंज़ूरी प्राप्त करनी है और औपचारिक दस्तावेज़ दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू करनी है।