ज़ेप्टो की टीम एक हफ्ते में 80-100 घंटे काम करती है: सीईओ आदित पालिचा
ज़ेप्टो के सीईओ आदित पालिचा ने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट-2024 में बताया है कि कंपनी की टीम एक हफ्ते में 80-100 घंटे काम करती है। पालिचा ने कहा, "हम इसके आधे समय में कम तनाव के साथ काम कर भी अच्छा कर सकते हैं। हमारी टीम पैसों को लेकर प्रेरित नहीं बल्कि अपने काम और बिज़नेस को लेकर उत्साहित रहती है।"