स्टैनफोर्ड के ड्रॉपआउट्स आदित पालिचा व कैवल्य वोहरा द्वारा 2021 में स्थापित क्विक कॉमर्स स्टार्टअप ज़ेप्टो ने अक्टूबर 2021 में $60 मिलियन, दिसंबर 2021 में $100 मिलियन और मई 2022 में $200 मिलियन जुटाए थे। वहीं, ज़ेप्टो 2023 में $200 मिलियन जुटाकर यूनिकॉर्न बना था। ज़ेप्टो ने हाल ही में $3.6 बिलियन के मूल्यांकन पर $665 मिलियन जुटाए हैं।