जो बाइडन की सरकार ने ऐसा माहौल बनाया जिससे ट्रंप पर हमला हुआ: रूस
रूस ने रविवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की सरकार ने ऐसा माहौल बना दिया जिसकी वजह से पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर हमला हुआ। रूसी प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, "हम यह नहीं मानते कि ट्रंप पर जो हमला हुआ उसके पीछे अमेरिका की मौजूदा सरकार है...लेकिन उसने ऐसा माहौल बना दिया जिससे ट्रंप पर हमला हुआ।"