जो बाइडन ने रैली में कहा- वह 2020 में ट्रंप को फिर से हराएंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह रैली में बोल रहे हैं कि वह पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को 2020 में फिर से हराएंगे। हालांकि, उन्होंने फिर अपनी भूल सुधारते हुए कहा कि वह 2024 में ट्रंप को फिर से हराएंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक X यूज़र ने कहा, "वह टाइम-ट्रैवलर हैं!"