जो भी हूं अपनी मां की वजह से हूं: उनकी जयंती पर पुरानी फोटो शेयर कर हेमा मालिनी
अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी मां की जयंती पर उनकी व उनके साथ अपनी पुरानी फोटो शेयर कर इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट किया है। हेमा ने पोस्ट में लिखा है, "यह दिन मेरे दिल के सबसे करीब है। (फिल्म) इंडस्ट्री में मां की अद्भुत शख्सियत के कारण मेरा करियर बना। आज मैं जो भी हूं वह उनकी वजह से हूं।"