जो मुझे अच्छा लगा मैंने वही कहा: अपने 'गंभीर ढोंगी हैं' वाले बयान पर मनोज तिवारी
पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने अपने 'गंभीर ढोंगी हैं' वाले बयान पर क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की प्रतिक्रिया पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "जो मुझे अच्छा लगा मैंने वही कहा, मैं किसी के नक्शे कदम पर नहीं चलता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "आकाश भाई मुझे बहती गंगा में हाथ धोने की ज़रूरत नहीं है, नदी पास ही है।"