ज़ोमैटो और स्विगी रेस्टोरेंट्स को खत्म करना चाहते हैं: NRAI प्रेसिडेंट
नैशनल रेस्टोरेंट असोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के प्रेसिडेंट सागर दरयानी ने कहा है, "ज़ोमैटो और स्विगी की रणनीति इन प्लैटफॉर्म्स पर भरोसा करने वाले रेस्टोरेंट्स के बिज़नेस को बर्बाद कर देने की है।" दरअसल, ब्लिंकिट के बिस्ट्रो और स्विगी के स्नैक ऐप के ज़रिए 10 मिनट में खाना, स्नैक्स और ड्रिंक्स डिलीवर करने को लेकर दरयानी ने प्रतिक्रिया दी है।