ज़ोमैटो के CEO के '₹20 लाख देकर बिना वेतन के नौकरी' वाले ऑफर का अनुपम मित्तल ने उड़ाया मज़ाक
शादी.कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल ने ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल के '₹20 लाख देकर 1-साल बिना वेतन के नौकरी' वाले ऑफर का मज़ाक उड़ाया है। उन्होंने कहा, "जो दीपिंदर को ₹20 लाख नहीं दे सकते वे मुझे आवेदन भेजें...मैं भी चीफ ऑफ स्टाफ ढूंढ रहा हूं...हालांकि मुझे पता नहीं वह क्या करता है...यही (पता लगाना) आपका पहला टास्क होगा।"