ज़ोमैटो का शुद्ध लाभ इस बार पहली तिमाही में 12,500% बढ़ा
फूड डिलीवरी कंपनी ज़ोमैटो ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में ₹253 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है। यह कंपनी द्वारा पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कमाए गए ₹2 करोड़ के शुद्ध लाभ से 12,500% अधिक है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ज़ोमैटो की कुल आय ₹4,442 करोड़ और कुल खर्च ₹4,203 करोड़ रहा।