ज़ोमैटो ने 15 मिनट फूड डिलीवरी सर्विस 'क्विक' को किया बंद, 4 महीने पहले हुई थी लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म ज़ोमैटो ने 15 मिनट में फूड डिलीवर करने वाली 'क्विक' सर्विस को बंद कर दिया है। कंपनी ने अपने ऐप से इस सर्विस को शुरू करने के सिर्फ 4 महीने बाद ही हटा दिया है। इससे पहले 2022 में ज़ोमैटो ने इंस्टेंट नाम की 10 मिनट डिलीवरी सर्विस भी बंद की थी।