फूड डिलीवरी कंपनी ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बताया है कि उन्होंने अपनी 'लेजेंड्स' सर्विस को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। 'लेजेंड्स' ज़ोमैटो की इंटर-सिटी डिलीवरी सर्विस है जिसमें ग्राहक को किसी दूसरे शहर के पसंदीदा रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करने की सुविधा दी जाती थी। यह सर्विस करीब 2 साल पहले लॉन्च की गई थी।