ज़ोमैटो से ऑर्डर की गई सेव-टमाटर की सब्ज़ी में एमपी में निकले हड्डी के टुकड़े

उज्जैन (एमपी) में ज़ोमैटो ऐप से ऑर्डर की गई सेव-टमाटर की सब्ज़ी में हड्डी के टुकड़े निकलने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट की जांच की तो एक ही किचन में वेज और नॉनवेज बनता हुआ मिला। खाद्य अधिकारी बसंत दत्त शर्मा ने कहा कि रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

Load More