ज़ॉम्बी फिल्म 'प्रलय' से रणवीर सिंह का लुक हुआ लीक
रणवीर सिंह की अपकमिंग ज़ॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर 'प्रलय' की शूटिंग से कथित लीक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रणवीर रग्ड लुक में बच्चे को पीठ पर लेकर चलते दिख रहे हैं जबकि अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन भी साथ में नज़र आ रही हैं। एक X यूज़र ने कमेंट किया, "तबाही लोडिंग!" एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "प्रलय आने वाली है।🔥"