जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में तोड़ा द्रविड़ और कैलिस का यह रिकॉर्ड
इंग्लिश बल्लेबाज़ जो रूट ने शुक्रवार को पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑल-राउंडर जैक कैलिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया और वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए। भारत के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी में 31वां रन बनाते ही रूट ने यह उपलब्धि हासिल की।