ज़ोरदार धमाके के साथ फटा AC का कंप्रेसर, हिमाचल की कंपनी में 20 वर्षीय युवक की हुई मौत
बद्दी (हिमाचल प्रदेश) से जुड़े जुडीकलां इलाके में बीते दिनों एक कंपनी में ज़ोरदार धमाके के साथ एसी का कंप्रेसर फट गया। घटना में एक 20-वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। बद्दी एसपी विनोद धीमान के अनुसार, घटना के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई थी।