ज़ेलेंस्की ने अस्वीकार किया पुतिन का निमंत्रण, कहा- आतंकवादी के देश में नहीं जाऊंगा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने मॉस्को में वार्ता के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का निमंत्रण ठुकरा दिया है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह उस आतंकवादी के देश की राजधानी नहीं जा सकते जो रोज़ाना यूक्रेन पर मिसाइल बरसा रहा है। उन्होंने पुतिन पर राजनीतिक पैंतरेबाज़ी और अमेरिका के साथ खेल खेलने का आरोप लगाया है।