जींस में बड़ी पॉकेट के अंदर छोटी जेब क्यों होती है?
जींस को 19वीं सदी में मज़दूरों के लिए बनाया गया था। 1873 में लेवी स्ट्रॉस और जैकब डेविस ने घड़ी रखने के लिए जींस में छोटी जेब डिज़ाइन की थी। उस समय घड़ियों में बेल्ट नहीं होती थी। इसे बड़ी जेब में रखने पर टूटने का खतरा रहता था इसीलिए उसे सुरक्षित रखने के लिए छोटी जेब बनाई गई थी।