ज़ोहो के संस्थापक ने कहा- 'तमिलनाडु में हमारे लिए हिंदी सीखना समझदारी है'; छिड़ी बहस
ज़ोहो के सह-संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने तमिलनाडु के इंजीनियरों व उद्यमियों को हिंदी सीखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, "तमिलनाडु में…हमारे लिए हिंदी सीखना समझदारी है...राजनीति को नज़रअंदाज़ कर…आइए भाषा सीखें!" इस पर एक शख्स ने कहा, "वे कम्यूनिकेट करने के लिए...अंग्रेज़ी सीख सकते हैं" जबकि दूसरे ने कहा, "आप अपने कर्मचारियों के लिए...स्पोकन हिंदी कोर्स चला सकते हैं।"